जयपुर विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत, बजट 2026-27 पर बहस होगी शुरू

गजेंद्र सिंह खींवसर वित्त विभाग की 18 अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे

जयपुर विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत, बजट 2026-27 पर बहस होगी शुरू

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। तारांकित प्रश्नों की सूची में 19 और अतारांकित प्रश्नों की सूची में 20 प्रश्न शामिल हैं। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से संबंधित विभागों सहित चिकित्सा, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। तारांकित प्रश्नों की सूची में 19 और अतारांकित प्रश्नों की सूची में 20 प्रश्न शामिल हैं। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से संबंधित विभागों सहित चिकित्सा, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे। सदन में कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन भी पटल पर रखा जाएगा, जिसमें आगामी दिनों के कामकाज की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर वित्त विभाग की 18 अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे, जबकि मंत्री संजय शर्मा वन विभाग की 13 अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे भी सदन की मेज पर रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की लेखा परीक्षा रिपोर्ट सहित वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगी।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। मंत्री जोगाराम पटेल लोकायुक्त राजस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन, जबकि मंत्री संजय शर्मा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और राज्य जैव विविधता बोर्ड के वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे। मंत्री हीरालाल नागर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न निगमों और राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के वार्षिक एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। सदन में विभिन्न विधायकों द्वारा जनहित से जुड़ी याचिकाएं भी लगाई जाएंगी। वहीं, बजट 2026-27 पर आज से सदन में बहस की शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बहस के लिए समय आवंटित करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना