कोटा में स्कॉर्पियो से 442 किलो डोडा पोस्त की खेप पकड़ी, फायरिंग कर भागे मादक पदार्थ तस्कर

पुलिस तथा तस्करों के बीच कार्रवाई के दौरान विशेष चौकसी

कोटा में स्कॉर्पियो से 442 किलो डोडा पोस्त की खेप पकड़ी, फायरिंग कर भागे मादक पदार्थ तस्कर

कोटा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम और बोराड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक स्कॉर्पियो से 442 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बोराड़ा। कोटा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम और बोराड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक स्कॉर्पियो से 442 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोटा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तस्करों का पीछा कर रही थी कि श्रीरामपुरा के पास कार को पकड़ लिया तथा बोराड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर थानाधिकारी सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। पीछा करने के दौरान तस्करों-पुलिस के बीच में फायरिंग भी हुई थी।

पुलिस ने स्कॉर्पियो से 21 कट्टों में भरा 442 किलो 370 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया। पुलिस ने कार चालक ओसिया तहसील के खेड़ापा थाना क्षेत्र के गींगला निवासी बजरंगराम विश्नोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी बजरंग राम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मारपीट अपहरण आर्म्स एक्ट लूट के छह प्रकरण विभिन्न स्थानों में दर्ज है। देर रात 2 बजे मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस तथा तस्करों के बीच कार्रवाई के दौरान विशेष चौकसी बरती।  

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित