राज्य बजट को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा की प्रतिक्रिया, कहा- बजट में हर वर्ग गायब, कोई विजन नहीं

सभी विभागों में केवल आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने की कोशिश

राज्य बजट को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा की प्रतिक्रिया, कहा- बजट में हर वर्ग गायब, कोई विजन नहीं

राज्य बजट को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में किसान, बेरोजगार, युवा, महिला सहित हर वर्ग गायब नजर आया। इससे ज्यादा नीरस बजट कभी नहीं आया। विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि बजट में केवल प्रवचन सुना दिए।

जयपुर। राज्य बजट को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में किसान, बेरोजगार, युवा, महिला सहित हर वर्ग गायब नजर आया। इससे ज्यादा नीरस बजट कभी नहीं आया। विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि बजट में केवल प्रवचन सुना दिए। भाषणों में केवल 2047 का विजन दिखाने की बातों को बोलकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करती रही।

सभी विभागों में केवल आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन राजस्थान की जनता को कुछ नही मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। इतना नीरस बजट देखकर हमारी तो 2028 की राह आसान हो गई है। यमुना जल पिलाने के लिए एक रुपया खर्च नहीं किया। अधिकांश योजनाओं के लिए दिया जा रहा बजट ऊंट के मुंह में जीरा है। मातृ शक्ति सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया। राज्यपाल अभिभाषण में शामिल बातों के स्वरूप को बजट में दिखाने की कोशिश की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल पर...
ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल
लग्जरी कार... ना बाबा, सुरक्षा की गारंटी नहीं : हाई-स्पीड इंडिया या हाई-रिस्क इंडिया?, भारत की सड़कों पर असली दुश्मन सिर्फ कार नहीं; रफ्तार और सिस्टम की चूक है
गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी
तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली