प्रदेश में सर्दी का असर खत्म : गर्मी ने दी दस्तक, पारा 35 डिग्री पार पहुंचा

कल से फिर बन रहे हैं बारिश के आसार 

प्रदेश में सर्दी का असर खत्म : गर्मी ने दी दस्तक, पारा 35 डिग्री पार पहुंचा

प्रदेश में फरवरी महीने में ही सर्दी लगभग खत्म हो गई है। पारा 35 डिग्री पार पहुंच गया है और धूप में तेजी से पसीने छूट रहे हैं। बाड़मेर में रविवार को दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

जयपुर। प्रदेश में फरवरी महीने में ही सर्दी लगभग खत्म हो गई है। पारा 35 डिग्री पार पहुंच गया है और धूप में तेजी से पसीने छूट रहे हैं। बाड़मेर में रविवार को दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार जताए हैं। वहीं 17 फरवरी यानी मंगलवार से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभके एक्टिव होने और उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम बदलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस हॉस्पिटल के चिकित्सको ने चोट के कारण खराब हुआ हार्ट वाल्व बदला, हरियाणा के युवक को मिला नया जीवन एसएमएस हॉस्पिटल के चिकित्सको ने चोट के कारण खराब हुआ हार्ट वाल्व बदला, हरियाणा के युवक को मिला नया जीवन
प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया। अस्पताल के...
मोदी और सिल्वा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत : भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए की विस्तार से चर्चा, दोनों नेताओं ने की द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा
बाप पार्टी ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन, आरपीएससी पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई जांच की मांग
राजस्थान विधानसभा : 4.7 लाख से अधिक राजस्व वादों का निस्तारण, 9404 रास्ते खुलवाए
प्रदेश में 200 बांध-तालाबों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 300 करोड़, टोडाभीम का बिशन समंद बांध 2027 तक होगा पूर्ण
पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्कर नाव पर अमेरिका का हमला : 3 लोगों की मौत, तस्करी अभियान में लगा था जहाज
एंडोवस्कुलर सिंपल कॉइलिंग तकनीक से जटिल उपचार किया : बिना ओपन सर्जरी विशाल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, युवा मरीज दूसरे दिन डिस्चार्ज