Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी
दिन का पारा 35 डिग्री के करीब
प्रदेश में बीते दिनों छाए पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया था लेकिन इसका असर खत्म होने के साथ ही सर्दी का असर फिर से कमजोर पड़ गया है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होने लगी है।
जयपुर। प्रदेश में बीते दिनों छाए पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया था लेकिन इसका असर खत्म होने के साथ ही सर्दी का असर फिर से कमजोर पड़ गया है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। दिन का पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं अधिकांश जिलों में पारा 30 डिग्री या उसके आस पास दर्ज किया जा रहा है।
वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। इधर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान जताया है। वहीं इससे पहले राज्य के 6 शहरों का अधिकतम तापमान बीते दिन 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

Comment List