आमजन को जागरुक करने के लिए चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, कमिश्नर ने वाहन रैली को किया रवाना

नशा करके वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक करेंगे

आमजन को जागरुक करने के लिए चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, कमिश्नर ने वाहन रैली को किया रवाना
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शहर के प्रमुख मार्गों, मौहल्लों, गलियों में मीटिंग कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने एवं नशा करके वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक करेंगे।

जयपुर। सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में आयुक्तालय जयपुर में 13 से 27 दिसम्बर तक सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा। इसके तहत यातायात पुलिस और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुकता का संदेश देने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर जन जागरूकता के लिए वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शहर के प्रमुख मार्गों, मौहल्लों, गलियों में मीटिंग कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने एवं नशा करके वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक करेंगे। यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता वाहन रैली पुलिस कमिश्नरेट मैन पोर्च से रवाना होकर एमआई रोड, पांचबत्ती, अजमेरी गेट, रामनिवास बाग चौराहा, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया टी प्वॉइन्ट, छोटी चौपड़, चांदपोल गेट, संजय सर्किल, संसारचन्द्र रोड, गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा, एमईएस तिराहा, आयुक्तालय परिसर तक निकाली गई।

 

Tags: road

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई