झुग्गी में आग के शिकार परिवारों के लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना

सरकार की तरफ से हरसम्भव मदद का आश्वासन

 झुग्गी में आग के शिकार परिवारों के लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना

गुप्ता खुद मौके पर पहुंची और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उनको सांत्वना दी और सरकार की तरफ से हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एजीसीआर कॉलोनी के पास की झुग्गी में आग से जान गंवाने वालों के प्रति दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। गुप्ता खुद मौके पर पहुंची और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उनको सांत्वना दी और सरकार की तरफ से हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार पीड़ित परिवार के हुए नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन जिन लोगों की जान गई है, उनको 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान कहा कि “इन सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। एक गरीब परिवार बड़ी मुश्किल से तिनका तिनका कर अपना घरोंदा तैयार करता है और ऐसे हादसे उसके मनोबल को हिला के रख देते है। मैं भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ। हम पीड़ित परिवार के नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन सरकार की तरफ से जिन- लोगों की मौत हुई है, उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियो को घटना की जाँच के निर्देश भी दे दिए गए है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओ को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के एजीसीआर कॉलोनी के पास की झुग्गी में सोमवार देर रात आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी