दीपक से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी : असंख्य देशवासियों में है मोहब्बत की विचारधारा, नफरत फैलाने वालों के खिलाफ साहस से खड़ा होना भी देशभक्ति

साहस से खड़ा होने की जरूरत

दीपक से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी : असंख्य देशवासियों में है मोहब्बत की विचारधारा, नफरत फैलाने वालों के खिलाफ साहस से खड़ा होना भी देशभक्ति

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के दीपक की बहादुरी की सराहना की। नफरत फैलाने वालों के डर के बावजूद साहस दिखाया। समाज में सछ्वाव और मोहब्बत का संदेश फैलाया। दीपक ने तिरंगा और संविधान की रक्षा करते हुए कमजोरों की हिफाजत की। नफरत से डरना नहीं, साहस और देशभक्ति दिखाना असली शौर्य।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत फैलाने वालों से डरने की बजाय सछ्वाव का माहौल कायम रखते हुए साहस दिखाकर देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। गांधी ने दो दिन पूर्व उनसे मिले उत्तराखंड के कोटद्वार के दीपक के साथ खींचे फोटो को शेयर करते हुए कहा कि सछ्वाव तथा मोहब्बत की विचारधारा असंख्य देशवासियों में है, लेकिन मन में भय होता है और दीपक जैसे युवा उन्हें साहस की राह दिखाते हैं। उनका कहना था कि समाज में जो नफरत फैलाते हैं, उनसे डरना नहीं चाहिए, बल्कि साहस से खड़ा होने की जरूरत है। यही सबसे बड़ी देशभक्ति है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में सछ्वाव और मोहब्बत की विचारधारा है, मगर मन में भय भी है-दीपक ने उन सभी को अपने साहस से राह दिखाई है। जो लोग नफऱत फैलाकर समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वो दरअसल कायर होते हैं - उनसे कभी भी डरो मत। गांधी ने दीपक के साहस की एक बार फिर सराहना की और कहा कि दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है। नफऱत के सामने डटकर खड़ा हुआ, कमजोर की हिफ़ाजत की-इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती।

उत्तराखंड का यह दीपक तब चर्चा में आया था, जब उसने एक मुस्लिम व्यक्ति की दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन का विरोध किया था। दीपक से उसका नाम पूछा गया, तो उसने खुद का नाम मोहम्मद दीपक बताया था। घटना की चर्चा होने के बाद गांधी ने फोन करके दीपक को मिलने के लिए 10 जनपथ बुलाया था।

 

Read More सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण

Read More अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला : 'बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम करने का लगाया आरोप, बोले-यह देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाले “अनरजिस्टर्ड गिरोह” 

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ