पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास पर काम तेज करने की सरकार से की मांग, कहा- निर्माण गुणवत्ता और तेजी से कार्य जरूरी, पर्यटन हब के लिए महत्वपूर्ण

पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास पर काम तेज करने की सरकार से की मांग, कहा- निर्माण गुणवत्ता और तेजी से कार्य जरूरी, पर्यटन हब के लिए महत्वपूर्ण

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास पर सरकार से निर्माण कार्य जल्दी और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने की मांग। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2021 में 1250 एकड़ जमीन और 2022 में ₹120 करोड़ बजट आवंटित किया था।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सरकार से इसका काम जल्दी पूरा कराने की मांग की है।

गहलोत ने कहा है कि कल कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास होने जा रहा है, जिसकी पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी। राहुल गांधी ने कोटा में एक जनसभा के दौरान वहां की जनता से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था, उसे हकीकत बनाने के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने 1250 एकड़ जमीन कोटा में एयरपोर्ट के लिए 2021 में निशुल्क आवंटित की। 2022 में यहां से बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए ₹120 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया। केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण यह प्रोजेक्ट करीब 4 साल तक अटका रहा। अब आशा है कि शिलान्यास के बाद इसका काम तेजी से पूरा होगा‌ एवं निर्माण कार्य भी गुणवत्तापूर्ण होगा। ​कांग्रेस सरकार ने चंबल रिवरफ्रंट जैसा विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट देकर कोटा को टूरिज्म का हब बनाने का प्रयास किया जिससे पर्यटकों की आवक कोटा में बढ़े। हालांकि भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण रिवर फ्रंट में न रेस्टोरेंट खुल पाए हैं और न ही दूसरी सुविधाओं का विकास हुआ है। भाजपा सरकार को रिवर फ्रंट का और विकास करना चाहिए एवं इसका अच्छे से रखरखाव करना चाहिए जिससे हाड़ौती में पर्यटन बढ़ सके एवं एयरपोर्ट का बनना भी सार्थक हो सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत