Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका 

पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया 

Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका 

प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही, पारा 40 डिग्री के करीब और लू चलने की संभावना। गुरुवार को 15 से अधिक शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता, आसमान साफ रहेगा।

जयपुर। प्रदेश में दिनों दिन गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और अब लू यानी हीट वेव चलने के भी आसार बन गए हैं। गर्मी के तेज असर के बीच गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए तापमान बढ़ने से गर्मी तेज होने और कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले एक सप्ताह में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ पश्चिमी जिलों में दिन में हल्की गर्म हवां चलने की संभावना है।

वहीं, अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक ऊपर रहने और 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

Read More इप्टा राष्ट्रीय नाट्य रंगोत्सव 2026 : प्रेम, इज़हार और हास्य का रंग, दूसरे दिन फ्लर्ट नाटक से सजेगा मंच

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत