नवीन सत्र से पहले शिक्षामंत्री ने शिक्षक संगठनों से किया संवाद, विभागीय योजनाओं पर की चर्चा 

शिक्षक नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे

नवीन सत्र से पहले शिक्षामंत्री ने शिक्षक संगठनों से किया संवाद, विभागीय योजनाओं पर की चर्चा 

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सुधारों पर चर्चा। 1 अप्रैल से सत्रारंभ, मेगा पीटीएम, प्रवेशोत्सव, पाठ्यपुस्तक व यूनिफॉर्म वितरण और शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान पर विचार किया।

जयपुर। प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षक संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप किए जा रहे शैक्षिक सुधारों और विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई। शिक्षक नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे, जिन पर शिक्षामंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में शिक्षामंत्री ने सभी से प्रदेश की शैक्षिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों को स्वच्छ रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक, गुटखा और तंबाकू से मुक्त बनाने की अपील भी की।

बैठक में 1 अप्रैल से सत्रारंभ, मेगा पीटीएम, प्रवेशोत्सव, पाठ्यपुस्तक व यूनिफॉर्म वितरण, शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान और मई में प्रस्तावित प्रथम परख परीक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन ही सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

निदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने बताया कि 31 मार्च तक सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी और 16 अप्रैल से शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान शुरू होगा। इस बार निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। बैठक में विभागीय अधिकारी और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read More स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती पर बीजेपी का मेगा जनसम्पर्क अभियान, 7 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत