मुख्यमंत्री ने दी UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री को बधाई, कहा- उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री को बधाई दी। उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक। सीएम ने परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
सीएम ने कहा कि आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण निष्ठा से 'राष्ट्र सेवा' का संकल्प सिद्ध करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Apr 2026 19:01:15
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...

Comment List