ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   

ईरान-इजरायल युद्ध: तेहरान पर भीषण हमले, 'ट्रू प्रॉमिस-4' के साथ जवाबी कार्रवाई

ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के साझा हमले तेज हो गए हैं। बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने ईरान के मिसाइल अड्डों को निशाना बनाया, जिसमें अब तक 1,230 लोगों की मौत हो चुकी है। जवाब में ईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4' के तहत तेल अवीव पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। क्षेत्र में तनाव चरम पर है और बमबारी रुकने का नाम नहीं ले रही।

तेहरान। अमेरिका और इजरायल के साझा सैन्य अभियान के सातवें दिन तेहरान सहित ईरान के कई अन्य शहरों पर भीषण हवाई हमले जारी रहे। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि बमबारी का यह सिलसिला अब और तेज होने वाला है। इस बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने भी इजरायल पर बड़ा जवाबी हमला किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स के अनुसार, ईरान ने तेल अवीव के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी संख्या में यूएवी (ड्रोन) और खैबर मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने आईआरजीसी के हवाले से बताया, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत नये हमले शुरू हो गये हैं।

दूसरी ओर, इजरायली सेना ने तेहरान पर नए सिरे से 'बडे पैमाने पर हमलों की घोषणा की है। अमेरिका ने पुष्टि की है कि उसके बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों ने दर्जनों शक्तिशाली पेनेट्रेटर बमों का उपयोग कर जमीन के काफी नीचे छिपे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को तबाह कर दिया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, रात भर तेहरान में हुए शक्तिशाली धमाकों ने रिहायशी इलाकों और तेहरान विश्वविद्यालय के पास के क्षेत्रों को दहला दिया। हमलों में एक ईरानी सैन्य अकादमी को भी निशाना बनाया गया। पिछले दिनों की तुलना में ये हमले अधिक भीषण थे, खासकर शहर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में। मिसाइल अड्डों के गढ़ करमानशाह के साथ-साथ शिराज और इस्फ़ाहान में भी विस्फोटों की खबरें हैं। इजरायली सेना का दावा है कि उसके हमलों ने ईरान के अधिकांश हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि बी-2 बॉम्बर विमानों ने गहराई में स्थित मिसाइल लॉन्च स्थलों और ईरान के स्पेस कमान पर हमला किया है, जिससे अमेरिकी सेना के लिए ईरान का खतरा कम हुआ है। रक्षा मंत्री हेगसेथ ने और अधिक लड़ाकू स्क्वाड्रन, रक्षा प्रणालियों और बमवर्षकों की तैनाती के संकेत देते हुए हमले और तेज करने की बात कही है। इस युद्ध में जान-माल का नुकसान लगातार बढ़ रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हमलों की शुरुआत से अब तक कम से कम 1,230 लोग मारे जा चुके हैं। यूनिसेफ के मुताबिक, मृतकों में 181 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें वे 175 लड़कियां भी थीं, जो हमलों के पहले दिन दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर हुए हमले में मारी गई थीं।

Read More गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप

 

Read More मुख्यमंत्री की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक : पाइप लाइन बिछाने संबंधी स्वीकृतियां 24 घंटे में हो जारी, कहा-

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत