महिला सुरक्षा व अधिकारों पर भाजपा महिला मोर्चा का जागरूकता कार्यक्रम 7 मार्च को, सांसद मंजू शर्मा होंगी मुख्य अतिथि

कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी

महिला सुरक्षा व अधिकारों पर भाजपा महिला मोर्चा का जागरूकता कार्यक्रम 7 मार्च को, सांसद मंजू शर्मा होंगी मुख्य अतिथि

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान 7 मार्च को “सुरक्षित नारी-सशक्त नारी, नारी सम्मान भाजपा का अभियान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सांसद मंजू शर्मा मुख्य अतिथि और डॉ. निष्ठा जैसवाल मुख्य वक्ता।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से “सुरक्षित नारी-सशक्त नारी, नारी सम्मान भाजपा का अभियान” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे विद्याधर नगर सेक्टर-2 बी ब्लॉक स्थित उत्सव मैरेज गार्डन में आयोजित होगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मंजू शर्मा शामिल होंगी। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलपति डॉ. निष्ठा जैसवाल महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन एप के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जिससे महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े फीचर्स और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी मिल सके।

राखी राठौड़ ने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी साधनों के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Read More देवनानी ने जारी की विधानसभा की नववर्ष डायरी : राज्यपाल, सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और अहम घटनाओं का सचित्र विवरण

 

Read More विद्यालय में पेयजल, बिजली और स्वच्छता में हुआ सुधार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत