केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह

खाड़ी संकट के बीच प्रवासियों के लिए 'नोर्का' हेल्प डेस्क सक्रिय

केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए नोर्का रूट्स ने प्रवासियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अब तक कुल 830 कॉल प्राप्त हुई हैं, जिनमें सर्वाधिक यूएई और कतर से हैं। केरल सरकार ने प्रवासियों की सुरक्षा और तत्काल हस्तक्षेप के लिए छह सहायता समूह गठित किए हैं और 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित कर रही है।

तिरुवनंतपुरम। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर नोर्का रूट्स द्वारा शुरू किए गए हेल्प डेस्क पर पांच मार्च की शाम पांच बजे तक कुल 830 कॉल प्राप्त हुई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि नोर्का रूट्स केरल सरकार की एक सरकारी संस्था है जो विदेशों में रहने वाले प्रवासी केरलवासियों की सहायता के लिए बनाई गई है। हेल्प डेस्क को प्राप्त कुल कॉल में से 538 कॉल देश के भीतर से आईं। खाड़ी देशों की बात करें तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 148, कतर से 59, बहरीन से 52, कुवैत से 16, ओमान से पांच और सऊदी अरब से 10 कॉल मिलीं, जबकि दो कॉल ब्रिटेन से प्राप्त हुईं।

प्रवासी केरलवासियों की सहायता सुनिश्चित करने के लिए खाड़ी देशों में छह नोर्का सहायता समूह गठित किए गए हैं। इन समूहों में प्रवासी केरलवासी मामलों के विभाग के अधिकारी, संबंधित देशों में लोक केरल सभा के प्रतिनिधि, दूतावास के स्वयंसेवक, नोर्का-मान्यता प्राप्त प्रवासी संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं। नोर्का सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठकों में क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, हेल्प डेस्क के माध्यम से मिली जानकारी और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले मामलों का मूल्यांकन किया गया।

अधिकारियों ने प्रवासी केरलवासियों को संबंधित देशों की सरकारों, भारतीय मिशनों और अन्य अधिकृत एजेंसियों द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है। सहायता के लिए नोर्का रूट्स के 24 घंटे चलने वाले हेल्प डेस्क से 91-8802012345 (अंतर्राष्ट्रीय मिस्ड कॉल) और 18004253939 (भारत के भीतर टोल-फ्री) पर संपर्क किया जा सकता है। नयी दिल्ली स्थित केरल हाउस कंट्रोल रूम भी 011-23747079, 011-23742320 और 91-9310443880 पर उपलब्ध है।

इसके अलावा, नोर्का सेंटर में एक कंट्रोल रूम रोजाना रात 10 बजे तक काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक 1800118797 (टोल फ्री), 91-11-23012113, 91-11-23014104 और 91-11-23017905 पर उपलब्ध है। जिन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है, वे संबंधित देशों में स्थित भारतीय मिशनों से भी संपर्क कर सकते हैं।

Read More मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका