राशन डीलर से वसूली के लिए प्रदेश में चलेगा अभियान, मामले में दोषी अधिकारियों को करेंगे सस्पेंड
दो महीने में प्रदेश में कोई दुकान रिक्त नहीं
राजस्थान विधानसभा में राशन डीलर से बकाया राशि की वसूली का मामला उठा। विधायक जसवंत गुर्जर ने बाड़ी में राशन डीलर से वसूली के लम्बित प्रकरण पर उठाया सवाल। मामले में दोषी अधिकारियों को करेंगे सस्पेंड।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राशन डीलर से बकाया राशि की वसूली का मामला उठा।विधायक जसवंत गुर्जर ने बाड़ी में राशन डीलर से वसूली के लम्बित प्रकरण पर सवाल उठाया।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि 11 दुकानदारों से वसूली की जानी थी। जल्दी ही पूरे राजस्थान में अभियान चलाया जाएगा। विधायक जसवंत गुर्जर ने कहा कि क्या इस मामले में दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करेंगे। मंत्री ने कहा कि दोषी अधिकारी पर एक्शन होगा। साथ ही, गोदारा ने कहा कि अगले दो महीने में प्रदेश में कोई दुकान रिक्त नहीं रहेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Apr 2026 13:00:29
राजस्थान में एटीएस और भादरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा...

Comment List