अपने गांव लौट रहे युवकों की कार पलटने से हुआ हादसा, 4 की मौत, 2 घायल

कार सडक से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई

अपने गांव लौट रहे युवकों की कार पलटने से हुआ हादसा, 4 की मौत, 2 घायल

राजस्थान में नागौर के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारानी गांव के समीप एक कार पलटने से चार युवको की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए

जयपुर। राजस्थान में नागौर के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारानी गांव के समीप एक कार पलटने से चार युवको की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक राम प्रताप बिश्नोई ने बताया कि बारानी गांव के रहने वाले ये युवक जोधपुर से अपने गांव लौट रहे थे कि सोमवार देर रात उनकी कार सडक से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई।

हादसे में सुशीला जाट (30), मेहराम( 25), महेंद्र जाट (32)  एवं एक अन्य युवक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल दो युवकों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़ रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़
रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत बढ़त बनाई। लखनऊ में दूसरे दिन स्टंप तक...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत