एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में अब शाम को भी लगेगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी राहत 

सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर इसमें शामिल

एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में अब शाम को भी लगेगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी राहत 

एसएमएस अस्पताल में अब तक ओपीडी की सुविधा एक ही समय में मिल रही है। गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 2 और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित है। लेकिन अब चिकित्सा विभाग का प्रयास है कि मरीजों को राहत देने के लिए शाम को भी अलग से ओपीडी चलाई जाए।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल में अब तक ओपीडी की सुविधा एक ही समय में मिल रही है। गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 2 और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित है। लेकिन अब चिकित्सा विभाग का प्रयास है कि मरीजों को राहत देने के लिए शाम को भी अलग से ओपीडी चलाई जाए। इसके लिए जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह में अब शाम को भी ओपीडी चलेगी। ओपीडी का समय शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। इस संबध में एसएमएस अस्पताल अधिक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने आदेश जारी कर दिए है। फिलहाल, ओपीडी का संचालन इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. आर के जैन के चेम्बर में किया जाएगा। ओपीडी सिर्फ जनरल मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों तक सीमित रहेगी, जबकि अन्य विभागों और सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टरों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

इसलिए पडी जरूरत

इसका मुख्य कारण दोपहर 3 बजे के बाद इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती भीड़ है, जो देर रात तक जारी रहती है। दरअसल, ओपीडी का समय खत्म होने के बाद एसएमएस की पुरानी इमरजेंसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। शाम 6 से रात 12 बजे तक यहां मरीजों की भारी भीड़ रहती है। हाल ही में प्रमुख शासन सचिव ने रात साढ़े 8 बजे अचानक इमरजेंसी का दौरा किया तो हालात देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने गंभीर और सामान्य मरीजों के लिए अलग-अलग व्यवस्था का सुझाव दिया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत