मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संभाग संगठन संवाद कार्यक्रम, बजट पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

संगठन और सरकार मिलकर प्रदेश के विकास को देंगे नई गति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संभाग संगठन संवाद कार्यक्रम, बजट पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संभाग स्तर पर संगठन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सीधे सुझाव लिए गए।

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संभाग स्तर पर संगठन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सीधे सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य “विकसित राजस्थान” के संकल्प को धरातल पर उतारना है। उन्होंने बजट को जनकल्याण और विकास केंद्रित बताते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।  संवाद कार्यक्रम में कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संभागवार आयोजित इस बैठक में जिलों एवं संभागों के लिए तैयार की गई “बजट सरल पुस्तक” का भी वितरण किया गया, ताकि कार्यकर्ता बजट की प्रमुख घोषणाओं और योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विजन है—“घर-घर पहुंचे विकास”। इसी उद्देश्य से संगठन के माध्यम से बजट की जानकारी जनता तक पहुंचाने और सुझावों के आधार पर योजनाओं को और प्रभावी बनाने की पहल की जा रही है। संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से विभिन्न क्षेत्रों के विकास, स्थानीय आवश्यकताओं और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि संगठन और सरकार मिलकर प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ