जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था

आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं

जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था

राजस्थान विधानसभा में आश्रम हॉस्टल में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जोरदार बहस और हंगामा। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग से जुड़े मुद्दे में विपक्ष ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं, पारदर्शिता की कमी है और कुछ ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को आश्रम हॉस्टल (जनजातीय छात्रावासों) में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जोरदार बहस और हंगामा हुआ। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग से जुड़े मुद्दे में विपक्ष ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं, पारदर्शिता की कमी है और कुछ ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है। सदन में कांग्रेस के विधायकों ने सरकार पर हमला बोला। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और अन्य सदस्यों ने कहा कि आश्रम हॉस्टलों के भोजन, निर्माण, रखरखाव और अन्य सुविधाओं से संबंधित टेंडरों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि कई टेंडर बिना उचित बोली प्रक्रिया के दिए गए, जबकि कुछ कंपनियां डिफॉल्टर होने के बावजूद लाभान्वित हो रही हैं। विपक्ष ने मांग की कि टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

इस पर जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी आश्रम हॉस्टलों में टेंडर प्रक्रिया ई-टेंडरिंग के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बताते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में ही छात्रावासों की स्थिति बदतर थी और वेतन भुगतान में भी देरी होती थी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि कोई शिकायत या अनियमितता साबित होती है तो जांच कराई जाएगी और दोषी न होंगे। बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्पीकर ने कई बार सदन को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हंगामा कुछ देर तक जारी रहा। विपक्ष ने टेंडर प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज सदन में पेश करने की मांग की, जिस पर सरकार ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार हैं और आवश्यकता पड़ने पर जानकारी दी जाएगी। स्पीकर ने मंत्री को पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास