जयगढ़ किले के पास विदेशी महिला से छेड़छाड़, मनचलों की तलाश में जुटी पुलिस

महिला की साथी गाइड की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

जयगढ़ किले के पास विदेशी महिला से छेड़छाड़, मनचलों की तलाश में जुटी पुलिस

आमेर थाना इलाके में जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार महिला रास्ते में फोटोग्राफी कर रही थी, तभी वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

जयपुर। आमेर थाना इलाके में जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला रास्ते में फोटोग्राफी कर रही थी, तभी वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ युवकों ने जबरदस्ती करने की भी कोशिश की।

घबराई महिला किसी तरह वहां से बचकर चिल्लाते हुए आमेर किले की ओर भागी और गार्ड को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने के अनुसार पीड़िता जापान की बताई जा रही है, महिला की साथी गाइड की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में विशेष टीम आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा