प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ : आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

आज जयपुर, भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन 

प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ : आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। जयपुर, भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन, हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई।

जयपुर। मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन, हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई है। छह अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुन: तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

रविवार को राज्य के अनेक हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे और तापमान कम रहने से गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 32.2 और रात का तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया। बिन मौसम हो रही बारिश ने किसानों को गहरी चिंता में डाल रखा है, कई जगह फसल खेत में खड़ी है,जबकि जिन किसानों ने आनन-फानन में काट ली, वहां पर फसल को स्टोर करना परेशानी का सबब बना हुआ है। 

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
सात अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।  8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। नौ अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। 

किसानों को सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह देते हुए कहा-खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। 

Read More नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति