मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित

ब्रिक्स बैठक स्थगित: युद्ध के चलते जयपुर सम्मेलन टला

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और हवाई मार्गों में व्यवधान के कारण जयपुर में 5-6 मार्च को होने वाली BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित कर दी गई है। भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को प्रतिनिधियों की सुरक्षा और यात्रा बाधाओं के चलते टाला गया है। नई तारीखों का निर्धारण जल्द किया जाएगा।

जयपुर। 5 और 6 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाली BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई है।  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्गों पर पड़े असर के कारण यह निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर उड़ानों और ट्रांजिट रूट्स में व्यवधान की स्थिति को देखते हुए प्रतिनिधियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी के मद्देनजर बैठक को फिलहाल टालने का फैसला किया गया।

BRICS India Finance Track टीम ने बैठक स्थगित किए जाने पर खेद जताया है। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए गहरा अफसोस है, लेकिन हमारे प्रतिनिधियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता बरकरार है।

बयान में आगे कहा गया कि अगले कदमों और नई तिथि को लेकर सदस्य देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में वैश्विक आर्थिक सहयोग, वित्तीय स्थिरता और बहुपक्षीय विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी।

Read More अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा