नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक

72 घंटे के लिए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील

नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के मद्देनजर महराजगंज से सटी सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु सोमवार रात से पब्लिक मूवमेंट पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। एसएसबी और नेपाल पुलिस संयुक्त रूप से सीसीटीवी और पेट्रोलिंग के जरिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे पहले सील कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

महराजगंज जिले की नेपाल से सटी करीब 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। दो मार्च की रात 12 बजे से सीमा पर आम नागरिकों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सघन जांच के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद नजर आईं। नौतनवा के एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि नेपाल चुनाव के दृष्टिगत सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है और पब्लिक मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित रहेंगी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं और बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सी. विवेक ने स्पष्ट किया कि सोमवार रात 12 बजे से गुरुवार रात 12 बजे तक सीमा पूरी तरह बंद रहेगी।

रूपंदेही जिला के एसपी जनक बहादुर शाही ने बताया कि नेपाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। चुनाव प्रक्रिया पांच मार्च को संपन्न होने के बाद रात 12 बजे से सीमा पर आवागमन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीमा सील होने से जहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं, वहीं आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि नेपाल में होने वाला चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। पांच मार्च को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत 72 घंटा पहले भारत-नेपाल सीमा को सील किया गया।

Read More ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी