सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण, कहा- यह दिवस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर

राज्य सरकार सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण, कहा- यह दिवस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति अपने सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त किया।

जयपुर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा (बैज) ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति अपने सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने ऑनलाइन अंशदान कर सैनिक कल्याण कोष को मजबूत करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए खुलकर सहयोग करें, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं और सहायता मिल सके। सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सैनिकों एवं उनके आश्रितों को संबल प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य