ट्रक से अंग्रेजी शराब के 480 कार्टन बरामद, आलू के कट्टों में छिपाकर ले जाई जा रही थी गुजरात

पेटियों में चार विदेशी ब्रांड के करीब 4272 बोतलें

ट्रक से अंग्रेजी शराब के 480 कार्टन बरामद, आलू के कट्टों में छिपाकर ले जाई जा रही थी गुजरात

शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की करीब 480 पेटियों को जब्त। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शराब माफिया की ओर से ट्रक में आलू के कट्टों की आड़ में शराब को गुजरात ले जाया जा रहा था।

झालावाड़ / झालरापाटन। झालरापाटन पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की करीब 480 पेटियों को जब्त किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शराब माफिया की ओर से ट्रक में आलू के कट्टों की आड़ में शराब को गुजरात ले जाया जा रहा था। पेटियों में चार विदेशी ब्रांड के करीब 4272 बोतलें मिली है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर जाहिद खान पुत्र साबिर खान निवासी पलवल हरियाणा और खलासी रफत खान पुत्र रहमुद्दीन निवासी नुह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि झालरापाटन पुलिस को एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू किया, इस दौरान एक ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो आलू की कट्टों की आड़ में करीब 480 कार्टून शराब का जखीरा बरामद हुआ है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट
भाजपा नेता व पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी आंख गंभीर...
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का बनाया मजाक : ममता बनर्जी ने गृहमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- खुद आकर देखें किस तरह लोगों से छीना मतदान का अधिकार
मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी