हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात बांबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, 11 पिस्टल, 22 मैगजीन बरामद

पंजाब समेत अन्य राज्यों में करने थे सप्लाई

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात बांबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, 11 पिस्टल, 22 मैगजीन बरामद

अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने कुख्यात बांबीहा गैंग से जुड़े दो गुगोंर् को गिरफ्तार कर इनसे 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सूचना मिली कि इंदौर से पंजाब की ओर भारी मात्रा में अवैध हथियारों की सप्लाई।

हनुमानगढ़। पुलिस की ओर से संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने कुख्यात बांबीहा गैंग से जुड़े दो गुगोंर् को गिरफ्तार कर इनसे 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद की हैं। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सूचना मिली कि इंदौर से पंजाब की ओर भारी मात्रा में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। यह भी जानकारी मिली कि 1 मार्च को सड़क मार्ग से हथियारों की बड़ी खेप ले जाई जानी है। सूचना की गंभीरता से लेकर एसपी अधीक्षक हनुमानगढ़ हरि शंकर के निर्देशन  में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने पुलिस चौकी लखुवाली अंतर्गत संदिग्ध मागोंर् पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इस दौरान एक बस को रोककर चेक किया गया तो बस से उतरकर दो युवक तेजी से मुख्य नहर के पटड़े की ओर भागने लगे, जिन्हें पुलिस पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 11 अवैध पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। प्पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ  कैप्टन तथा पवनदीप सिंह उर्फ बिल्ला उर्फ सन्नी के रूप में हुई।

आरोपी और आपराधिक इतिहास
बदमाश अमनदीप सिंह उर्फ कैप्टन जिला फरीदकोट, पंजाब का निवासी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों के प्रकरण दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी पवनदीप सिंह उर्फ  बिल्ला उर्फ सन्नी भी फरीदकोटए पंजाब का ही निवासी है, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े तीन मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं। 

मध्यप्रदेश से आ रही थी हथियारों की खेप
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश से हथियारों की सप्लाई की जा रही थी, जिन्हें पंजाब और अन्य राज्यों में आपराधिक गैंग्स तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए किन-किन लोगों को हिरासत में लिया गया।  

Read More प्रदेश के अनेक जिलों मेंं बम हॉरर : पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को मिले बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल, दोनों ऑफिसों में हड़कंप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट
भाजपा नेता व पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी आंख गंभीर...
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का बनाया मजाक : ममता बनर्जी ने गृहमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- खुद आकर देखें किस तरह लोगों से छीना मतदान का अधिकार
मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी