युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे

सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें

युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे

मध्य-पूर्व युद्ध का असर अब जयपुर एयरपोर्ट पर साफ दिख रहा है। दुबई, अबू धाबी और शारजाह जाने वाली फ्लाइट्स लगातार तीसरे दिन रद्द रहीं। एतिहाद, एयर अरबिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें नहीं भर सकीं। सैकड़ों यात्री फंसे हैं, कई खाड़ी देशों में अटके। हवाई क्षेत्र की अस्थिरता के चलते एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से उड़ानें रोकीं।

जयपुर। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में जयपुर से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहीं। जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह जाने वाली फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए हैं। कई यात्री खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में यात्री जयपुर से रवाना नहीं हो पाए।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एतिहाद एयरवेज की रात 3:15 बजे अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट, एयर अरबिया की सुबह 4:10 बजे शारजाह जाने वाली उड़ान और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट लगातार तीसरे दिन रद्द रही। सूत्रों का कहना है कि तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है। सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की हैं। यात्रियों को लगातार बदलती स्थिति के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Tags: flights

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित