बेकाबू कार पुलिया से गिरी : पिता-पुत्र की मौत, परिवार के 7 लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे घर

चारों घायलों को उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर

बेकाबू कार पुलिया से गिरी : पिता-पुत्र की मौत, परिवार के 7 लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे घर

जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-148 पर दोपहर सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीलवाड़ा। जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-148 पर रविवार दोपहर सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसारए टोंक जिले के लांबा हरिसिंह निवासी एक परिवार के सात सदस्य चित्तौड़गढ़ में सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे। रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे जब वे वापस लौट रहे थे तभी गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे।

एम्बुलेंस की मदद से सभी को तत्काल बिजयनगर अस्पताल ले जाया गया। गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि हादसे में लाम्बा हरिसिंह निवासी नौरत पुत्र बद्री जांगिड़ (50) तथा कालू पुत्र नौरत जांगिड़ (50) को जेएलएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मालपुरा टोंक निवासी इंदिरा देवी पत्नी ताराचंद जांगिड़ (35) यश पुत्री ताराचंद जांगिड़ (06) व लाम्बा हरिसिंह निवासी गौरव पुत्र श्रवण जांगिड़ (11) व कोमल पत्नी रमेश जांगिड़ (19) घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
न्यूयॉर्क के मेयर जोहऱान ममदानी ने किंग चार्ल्स की यात्रा के दौरान कोहिनूर हीरा भारत लौटाने का मुद्दा छेड़ दिया...
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा
महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप
आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट