तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भड़की आग : अहम दस्तावेज नष्ट, अग्निशमन उपकरण नाकारा साबित ; उपयोग नहीं होने से हो चुके थे एक्सपायर 

कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेंट चढ़े

तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भड़की आग : अहम दस्तावेज नष्ट, अग्निशमन उपकरण नाकारा साबित ; उपयोग नहीं होने से हो चुके थे एक्सपायर 

तहसील कार्यालय स्थित एलआरसी शाखा के कमरा नंबर 29 में रविवार को शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिससे शाखा में रखा राजस्व रिकॉर्ड जलकर राख हो गया, हालांकि, दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से रिकॉर्ड रूम के एक बड़े हिस्से को जलने से बचा लिया गया।

रुपवास। भरतपुर जिले के रूपवास तहसील कार्यालय स्थित एलआरसी शाखा के कमरा नंबर 29 में रविवार को शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिससे शाखा में रखा राजस्व रिकॉर्ड जलकर राख हो गया, हालांकि, दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से रिकॉर्ड रूम के एक बड़े हिस्से को जलने से बचा लिया गया। लेकिन तहसील परिसर में सुरक्षा इंतजामों की पोल जरूर खुल गई। जानकारी  के अनुसार रविवार होने से तहसील कार्यालय बंद था। पटवारी शिवराज पैडिंग कार्य निपटाने के लिए छुट्टी के दिन कार्यालय पहुंचे थे और कमरा नंबर 27 के कंप्यूटर कक्ष में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह शौचालय की ओर गए, अचानक कमरा नंबर 29 से धुआं निकलता दिखाई दिया।

उन्होंने मामले की जानकारी तहसीलदार अमित शर्मा और नगरपालिका की दमकल टीम को दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी यतेन्द्र योगी, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी और आजाद दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने तक कुछ महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जल चुके थे, लेकिन समय रहते आग बुझाने से आसपास के कमरों तक लपटें नहीं फैली। तहसील प्रशासन अब जले हुए रिकॉर्ड का आंकलन कर रहा है, जिससे पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेंट चढ़े हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग