दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हाईवे पर हड़कंप: बागपत में जलकर खाक हुई टूरिस्ट बस

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से एक टूरिस्ट बस आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 6 यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि बस पूरी तरह नष्ट हो गई है।

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत नगर के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 6 लोग बाल-बाल बच गए, जबकि बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बस चालक सहेंद्र पाल ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने मुजफ्फरनगर गए थे और वहां से वापस बागपत लौट रहे थे। जैसे ही बस बड़ौत क्षेत्र में बावली गांव के निकट पहुंची, अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में बस ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चालक समेत कुल छह लोग समय रहते बाहर निकल आए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान 2 लावारिस बैगों से 38.630 किलो अवैध डोडा चूरा...
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में