होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध

मौके पर पुलिस बल तैनात

रणथंभौर के जंगल बुक होटल में करंट लगने से हाउसकीपिंग कर्मचारी हरिकेश मीणा की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन शेरपुर तिराहे पर धरने पर बैठ गए, जिससे एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। होटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर समझाइश जारी है।

भरतपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर के एक होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत से आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शेरपुर तिराहे पर धरने पर बैठ गये, जिससे करीब एक घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा। वे कुंडेरा-सवाई माधोपुर मार्ग पर हेलीपैड के पास धरने पर बैठ गये। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खिलचीपुर जनकपुर की ढाणी निवासी हरिकेश मीणा कुतलपुरा गांव स्थित जंगल बुक होटल में हाउसकीङ्क्षपग का कार्य करता था। रविवार शाम वह होटल में बिजली से जुड़ा कार्य कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। होटल प्रबंधन ने पुलिस और परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव जिला अस्पताल भिजवा दिया। सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

Tags: employee

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट
भाजपा नेता व पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी आंख गंभीर...
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का बनाया मजाक : ममता बनर्जी ने गृहमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- खुद आकर देखें किस तरह लोगों से छीना मतदान का अधिकार
मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी