गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की सावधानी बरतने की अपील

गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार

गोविंददेव मंदिर में होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के संग धूमधाम से मनाया गया। सुबह विशेष झांकियां सजीं, 10:30 बजे ठाकुरजी को फूलों की होली अर्पित हुई। राजभोग झांकी में गुलाल और आरती से वातावरण भक्तिमय बना। चंग की थाप, होली गीतों और पिचकारी की बौछारों के बीच श्रद्धालु रंगों में सराबोर दिखे। भारी भीड़, व्यवस्था रही; सावधानी अपील।

जयपुर। गोविंददेव मंदिर में होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विशेष झांकियां सजाई गईं और 10:30 बजे ठाकुर जी को फूलों की होली अर्पित की गई। राजभोग झांकी में गुलाल चढ़ाकर आरती की। मंदिर परिसर में चंग की थाप और होली गीतों के बीच भक्त रंगों में सराबोर दिखे। पुजारियों ने पिचकारी से पानी की बौछार की। 

पूरा मंदिर परिसर गुलाल के रंगों से रंगा नजर आया। भक्तों ने एक-दूसरे पर गुलाल फेंककर उत्सव में भाग लिया। मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों की ओर से एक-दूसरे को होली की बधाई दी और रंग लगाया। भक्तों में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी मौजूद रही। सभी लोग जयकारे लगाते हुए नजर आए। भारी भीड़ के चलते दर्शन की विशेष व्यवस्था रही। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Tags: holi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल