उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा

अलवर में दोनों का उपचार किया जा रहा

उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा

राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में होली मिलन समारोह में दो बालक करंट लगने से झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के सभी लोग होली मिलन समारोह में डीजे पर चल रहे गानों पर थिरक रहे थे।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को होली मिलन समारोह में दो बालक करंट लगने से झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के सभी लोग होली मिलन समारोह में डीजे पर चल रहे गानों पर थिरक रहे थे।

उसी दौरान शाम करीब छह बजे प्रियांशु (सात) एवं ऋषि (पांच) वर्ष धर्मशाला के छज्जे में चले गए। जहां वे 11 हजार क्षमता के विद्युत तार के संपर्क में आ गए। सूत्रों ने बताया कि इससे दोनों झुलसकर अचेत हो गये। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में उन्हें अलवर भेज दिया गया। अलवर में दोनों का उपचार किया जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट
भाजपा नेता व पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी आंख गंभीर...
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का बनाया मजाक : ममता बनर्जी ने गृहमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- खुद आकर देखें किस तरह लोगों से छीना मतदान का अधिकार
मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी