राहगीर को दो वाहनों ने मारी टक्कर : एक की मौत, दो बाइक सवार घायल ; एसएमएस अस्पताल में भर्ती
युवको से टक्कर के बाद पीछे से आ रही कार ने अपनी चपेट में लिया
शिवदासपुरा थाना इलाके में स्थित किल्कीपुरा पुलिया पर शाम को सड़क पार करते समय राहगीर को एक के बाद एक दो वाहनों ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार घायल हो गए।
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में स्थित किल्कीपुरा पुलिया पर रविवार शाम को सड़क पार करते समय राहगीर को एक के बाद एक दो वाहनों ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अधिकारी राजेन्द्र कु मार मीणा ने बताया कि गंगापुर के छोटी उदई निवासी 38 वर्षीय दुलचंद मीणा रविवार को शाम को पैदल सड़क पार कर रहे थे।
जिसके बाद बाइक सवार दो युवको से टक्कर के बाद पीछे से आ रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दुलीचंद को महात्मा गांधी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लेखराज बैरवा और दीपक बैरवा एसएमएस अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Nov 2026 18:33:54
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...

Comment List