सख्ती के अभाव में सड़क हादसों में इजाफा

एमवीएक्ट में वाहनों के खिलाफ कम हो रही कार्रवाई

सख्ती के अभाव में सड़क हादसों में इजाफा

पुलिस यातायात द्वारा मिले आकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में सड़क हादसों में 105 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोटा । यातायात पुलिस द्वारा निरंतर सड़क हादसों को रोकने के लिए किए गए प्रयास के बावजूद सड़क हादसों में गत वर्ष की तुलना मेंं  वित्तीय वर्ष में मृत्यु दर में इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 नवंबर तक जहां सड़क हादसों में 103 की मौत हुई तो वही वर्ष 2024 नवंबर में 104 की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या में 2024  नवंबर तक गत वर्ष की अपेक्षा 18.21 प्रतिशत की कमी आई है।  पुलिस यातायात द्वारा मिले आकड़ों के अनुसार  वर्ष 2022 में सड़क हादसों में 105 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि नवंबर 2023 में 103  और 2024 में 104 लोगों की मौत हुई, जो कि गत वर्ष की तुलना में एक जने की मौत अधिक हुई। इसके अलावा 2022 में 420 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि 2022 में 409 लोग घायल हो गए थे और 2023 में 604 तथा 2024 में 494 लोग घायल हुए हैं।  
 
 एमवीएक्ट  कार्रवाइयों में कमी (वाहन)
 आकड़ों के अनुसार एमवीएक्ट के मामलों में भी वर्ष 2024 में वृद्धि दर्ज की गई है। 2022 में 91277 के वाहन चालकों के खिलाफ एमवीएक्ट में कार्रवाई की गई। 2023 में 83 हजार 242 के खिलाफ कार्रवाई हुई और 2024 में यह आंकड़ा 10 हजार 386 पर  पहुंच पाया। 

185 एमवीएक्ट की कार्रवाई 
 वर्ष 2022 में 1102 तथा 2023 में 1141 के खिलाफ कार्रवाई  की गई जबकि 2024 में 1507 वाहन चालकों के खिलाफ 185 एमवीएक्ट में कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वाहन चालकों के खिलाफ हेलमेट, सीट बेल्ट तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर कम कार्रवाई की गई जिससे हादसों में बढ़ोत्तरी हुई है।
- अशोक मीणा, डिप्टी एसपी यातायात

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।
सरपंच काम की ईच्छा शक्ति दिखाएं, विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी : शर्मा
बच्चों को इलाज में मिलेगी राहत : प्रदेशभर में खुलेंगे डायबिटिक मधुहारी क्लिनिक, जेके लोन की कैंसर इकाई आरयूएचएस में होगी शिफ्ट
दिल्ली विधानसभा का चुनाव अच्छाई और बुराई की लड़ाई : यह केवल चुनाव नहीं, धर्म युद्ध, आतिशी बोलीं - आज का दिन परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर 
पूर्ण विद्युतीकरण की राह पर भारतीय रेल
ख्वाजा के दर शान-ओ-शौकत से बसंत पेश, शाही कव्वालों ने निभाई रस्म, अमीर खुसरो के गूंजे कलाम
कैंडलविक को 8 विकेट से हरा अरावली एकेडमी सेमीफाइनल में