मिक्सर मशीन में छिपाकर हो रही थी 60 लाख के सोने की तस्करी

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई की कार्रवाई

मिक्सर मशीन में छिपाकर हो रही थी 60 लाख के सोने की तस्करी
यात्री इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बड़ी ही सफाई से तस्करी का सोना छुपा कर ला रहा था।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) टीम ने सोना तस्करी के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग 700 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। यह सोना तस्कर एयर अरेबिया की फ्लाइट से रात शारजाह से जयपुर आया था। यात्री इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बड़ी ही सफाई से तस्करी का सोना छुपा कर ला रहा था।

डीआरआई द्वारा तस्कर के सामान की तलाशी ली गई। जिसमें मिक्सर ग्राइंडर मशीन मिली एवं मशीन की प्रारंभिक जांच में पाया कि मशीन के भीतर के पार्ट अलग है। विभाग ने इस सोना तस्कर को गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गौरतलब है कि डीआरआई टीम की जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिन में तस्करो के खिलाफ  यह तीसरी कार्रवाई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना