राजस्थान में लाएंगे यूपी जैसा धर्मांतरण बिल : दिलावर

धर्म परिवर्तन करने से पहले कलक्टर को देनी होगी एप्लीकेशन

राजस्थान में लाएंगे यूपी जैसा धर्मांतरण बिल : दिलावर

प्रदेश के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा, राजस्थान में यूपी जैसा धर्मांतरण बिल लाया जा रहा है

जोधपुर। प्रदेश के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा, राजस्थान में यूपी जैसा धर्मांतरण बिल लाया जा रहा है। इसको लेकर मंत्रिमंडल में चर्चा हो गई है। यह बात उन्होंने शनिवार को सुबह सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते कही। उन्होंने कहा, धर्मांतरण बिल पर मंत्रिमंडल में चर्चा के सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। अब आगे इसको विधानसभा में चर्चा के बाद पारित करवाया जाएगा। पारित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। नए बिल के मुताबिक यदि कोई सहमति से धर्मांतरण करना चाहता है तो एक महीने पहले कलक्टर को एप्लीकेशन देनी होगी। यूपी में एक माह पहले कलक्टर को एप्लीकेशन देनी होती है। इसके बाद कलेक्टर निर्णय करता है, ऐसा यूपी के धर्मांतरण के कानून में है, यहां भी ऐसा ही कुछ होगा। शिक्षा मंत्री ने पंचायती राज चुनाव को लेकर कहा, मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर निर्णय किया जाएगा। वहीं राइजिंग राजस्थान को लेकर कहा इससे अनेक प्रकार के उद्योग लगेंगे और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे राजस्थान का तीव्र गति से विकास होगा।

शिक्षा विभाग में डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे

शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षा विभाग में कांग्रेस के काले कारनामों के चलते डेढ़ लाख पद खाली थे। इससे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। भाजपा सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा में कहा, चार लाख लोगों  को रोजगार देंगे। इसमें कम से कम डेढ़ से दो लाख पद शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे। पीटीआई भर्ती को लेकर कहा, इसमें सरकार सख्त है जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल