इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

बिना सत्यापन के नहीं करें भुगतान 

इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी- राजेन्द्र यादव, रोहित सैनी और योगेश टांक गिरफ्तार। 6 मोबाइल, 8 सिम, फर्जी बिल्टी बुक और ₹15,550 बरामद। आरोपी एडवांस राशि लेकर सामान नहीं भेजते थे।

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से एडवांस राशि ठगने वाले गिरोह के तीन शातिर ठगों राजेन्द्र कुमार यादव (28) निवासी धिनोई वाया कालाडेरा, रोहित सैनी (20) निवासी कोटपुतली हाल किराएदार गणेश विहार हरमाड़ा और योगेश टांक (21) निवासी मांग्यावास मानसरोवर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 1 फर्जी बिल्टी बुक और 15550 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और ऑनलाइन बिजनेस डायरेक्टरी पर ए-4 साइज पेपर, मेडिकल किट और वॉलपेपर जैसे सामान के आकर्षक दामों पर फर्जी विज्ञापन डालते थे। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले ग्राहकों से आरोपी पहले ऑनलाइन एडवांस राशि ट्रांसफर करवा लेते थे। राशि मिलने के बाद या तो सामान नहीं भेजते थे या फिर फर्जी बिल्टी बनाकर ग्राहकों को गुमराह कर देते थे।

आठ बैंक खातों का उपयोग :

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए 8 अलग-अलग बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। इन खातों के खिलाफ  समन्वय पोर्टल पर 18 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं जबकि उपयोग में लिए गए सिम कार्डों के संबंध में भी 2 शिकायतें सामने आई हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए फर्जी बिल्टी बुक का इस्तेमाल करते हुए अब तक 162 फर्जी बिल्टियां जारी की थीं और देश के विभिन्न राज्यों में माल भेजने के नाम पर लोगों को झांसा दिया गया।

बिना सत्यापन के नहीं करें भुगतान :

Read More BSTC परीक्षा 2019-20 में डमी अभ्यर्थी बैठाने का भंडाफोड़ : 12 मूल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

डीसीपी हनुमान ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर दिए गए विज्ञापनों के आधार पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना सत्यापन के अग्रिम भुगतान न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Read More डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-्क्रिरप्स घोटाले का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर