फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती

ड्रैगन की चौखट पर ब्रह्मोस

फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती

फिलीपींस ने भारत निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों को रणनीतिक लूजोन स्ट्रेट (ताइवान के करीब) में तैनात कर दिया है। चीनी नौसेना की गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट को सक्रिय किया गया है। साथ ही, ब्रह्मोस की सुरक्षा के लिए भारत के आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

मनीला/बीजिंग। फिलीपींस ने भारत के सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को चीन की चौखट के पास तैनात कर दिया है। फिलीपींस मीडिया ने बताया है कि देश के सबसे उत्तरी इलाकों में फिलीपीन मरीन कॉर्प्स ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल से लैस कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट के एक हिस्से को शामिल किया जा रहा है। इस तैनाती के बाद मरीन फोर्स की नई समुद्री स्ट्राइक क्षमताओं की पहुंच रणनीतिक लूजोन स्ट्रेट तक बढ़ जाएगी।

नेवल न्यूज ने बताया है कि फिलीपींस मरीन कॉर्प्स ने अपनी 273वीं मरीन कंपनी को एक्टिव कर दिया है जो खास तौर से ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल बटालियन का हिस्सा है। जिस लोकेशन पर ब्रह्मोस मिसाइलों को तैनात किया गया है वो काफी ज्यादा रणनीतिक तौर पर अहमियत रखता है। यह यूनिट कैंप केप बोजेडोर में तैनात की गई है जो लुजोन द्वीप के बिल्कुल उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है। यहां से फिलीपींस चीन और ताइवान पर नजर रखता है।

ब्रिगेड के सोशल मीडिया पोस्ट से कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट की ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए एक बेस बनाने की योजना का संकेत मिलता है। यह बेस ताइवान के काफी नजदीक है। जिससे पता चलता है कि ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती का मकसद दक्षिण चीन सागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर लगाम लगाना और संभावित ताइवान युद्ध के असर से अपने देश को बचाना है। नेवल न्यूज ने ये भी बताया है कि यूनिट की एयर-डिफेंस बटालियन ने अपनी ब्रह्मोस बैटरी की सुरक्षा के लिए भारत में बने आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम पर नजर रखी है। उत्तरी लुजोन में ब्रह्मोस की तैनाती से पता चलता है कि फिलीपींस ने अपनी रणनीति बदल दी है। 

इसने चौथी ब्रिगेड को देश के दक्षिणी इलाकों से हटाकर अब उत्तरी इलाकों (ताइवान के करीब) में शिफ्ट कर दिया है। इस बेस पर खास तौर से भारत से खरीदी गई ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर और शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आने वाले वक्त में फिलीपींस भारत से आकाश एयर डिफेंस सिस्टम भी खरीदे। आकाश ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था जिससे फिलीपींस में इसे खरीदने पर विचार किया जा रहा है।

Read More जनरल फान वान वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री नियुक्त : राजनाथ सिंह ने दी बधाई, बोले-आने वाले वर्षों में भारत-वियतनाम साझेदारी निरंतर और अधिक सशक्त होगी

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ