प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही

उपलब्धता के आधार पर डिमांड में समन्वय बनाने की कोशिश कर रहे हैं

प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही

मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते गैस सप्लाई करीब 70% प्रभावित, सिलेंडर की किल्लत बढ़ी। आईओसीएल सर्वर ठप, बुकिंग पेंडिंग 2 लाख से अधिक। पैनिक के कारण लोग एजेंसियों पर टूट पड़े, डिलीवरी बॉय से सिलेंडर छीनने तक की घटनाएं। कंपनियां ज्वाइंट कमेटी से सप्लाई समन्वय में जुटी, प्रशासन से सुरक्षा की अपील।

जयपुर। इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट के देशों से भारत को आयातित गैस का करीब 70 फीसदी सप्लाई हिस्सा प्रभावित हो गया है। ऐसे में प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत हो गई है। एजेंसियों पर सप्लाई आधी के करीब हो गई है। गैस की किल्लत होने की आशंकाओं के घर करने से आमजन में पैनिक हो गया है। पैनिक होने से बुकिंग दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं होने से एक-एक गैस एजेंसियों पर 3-4 हजार गैस सिलेंडरों की बुकिंग लंबित हो गई है। जबकि पहले एजेंसियों पर रोजाना रही बुकिंग की सप्लाई एकाध दिन में हो जाया करती थी। दूसरी ओर बीते दो दिन से आईओसीएल कंपनी का बुकिंग सर्वर ही ठप पड़ा है।

ऐसे में सिलेंडर की सप्लाई जो पहले से काफी कम हो गई है, दूसरी ओर एजेंसियों के पासनलाइन कस्टमर की बुकिंग भी नहीं पहुंच रही है। जयपुर में एजेंसियों के मालिकों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया है कि आईओसीएल कंपनी की गैस एजेंसियों पर लोग अपने सिलेंडर की सप्लाई की मांग लेकर पहुंच रहे हैं। थोड़ी बहुत सप्लाई भी सर्वर ठप होने से नहीं कर पा रहे हैं। कस्टमर के गुस्से के चलते एजेंसियां के आॅफिस दिन में ही बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में युद्ध से पहले रोजाना आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के करीब 4 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं को सप्लाई होते थे। अब इनकी संख्या आधी से भी कम हो गई है। कंपनियों ने एक ज्वाइंट कमेटी बनाई है जो मौजूदा उपलब्धता के आधार पर डिमांड में समन्वय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

किल्लत अचानक क्यों बढ़ी

बीते दिनों होली और वीकेंड के कारण लगातार चार छुट्टियां, एजेंसी कर्मियों ने काम नहीं किया। फिलिंग प्लांट भी बंद रहे। युद्ध से आयातित गैस कम आने लगी। भाव 60 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गए। इससे पैनिक हुआ। छुट्टियों में बुकिंग लंबित हो गई। इससे एजेंसियां डिमांड मुताबिक सप्लाई नहीं कर सके। आईओसीएल का सर्वर ठप हो गया। 45 फीसदी कस्टमर इसी कंपनी के हैं। यहां डिलेवरी पूरी तरह बंद हो गई। 

Read More होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना

एजेंसी सप्लॉयर्स से मारपीट, डिलीवरी बॉय से सिलेंडर छीनने की घटनाएं होने लगी

Read More अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- बाइक पर युवती से छेड़छाड़ गंभीर मामला,पुलिस करे सख्त कार्यवाही

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत ने बताया कि सर्वर ठप, पैनिक बुकिंग, सप्लाई गड़बड़ाने से उपभोक्ता एजेंसी कार्यालय पहुंच रहे हैं। प्रदेश में कई जगह एजेंसी संचालको के साथ गुस्साएं कस्टमर की मारपीट, धक्का-मुक्की और डिलेवरी बॉय से जबरन गैस सिलेंडर छीनने की घटनाएं भी सामने आई है। हमारी अपील है कि उपभोक्ता सयंम बरते। अपने टर्न का इंतजार करें। वहीं प्रशासन से मांग है कि हमें सरंक्षण भी प्रदान करें।

Read More जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल 13 अप्रैल तक रिमांड पर, देखें वायरल वीडियो 

पैनिक बढ़ने से दो लाख से अधिक बुकिंग पेंडिंग हुई

युद्ध के चलते सप्लाई बिगड़ी है, साथ ही लोगों में पैनिक भी हो गया है। सभी को अपनी रसोई गैस की चिंता है। ऐसे में एडवांस में बुकिंग करा रहे हैं। प्रदेश में करीब 1350 गैस एजेंसियां है। पहले जीरो पैंडेंसी रहा करती है अभी 2 लाख से अधिक बुकिंग पेंडिग हो गई है। सामान्य दिनों के मुकाबले एजेंसियों के यहां 25-30 फीसदी ही कंपनियों से सिलेंडर सप्लाई हो रही है।

 

Tags: cylinders

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर