फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर

पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी

फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर

जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में शादी समारोह के दौरान बुधवार रात फायरिंग की घटना हुई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद थे। हमलावर कमल सिंह जम्वाल को सुरक्षा बलों ने काबू कर लिया। चौधरी मामूली घायल हुए, फारूक सुरक्षित। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग हो गई। कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया।

इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Tags: farooq

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल