रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव

डॉलर के मुकाबले 92 के पार पहुंची भारतीय मुद्रा

रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मजबूत डॉलर के कारण भारतीय रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 92.01 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ाया। पिछले सत्र की रिकवरी के बाद रुपये का फिर से कमजोर होना पूंजी बाजार के लिए चिंता का विषय है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 16 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.01 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 36 पैसे की मजबूती के साथ ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर 91.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 7.50 पैसे टूटकर 91.92 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 91.85 रुपये और नीचे 92.06 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में ढाई फीसदी से अधिक की मजबूती और दुनिया की अन्य प्रमुख मद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाल रहने से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर