एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 

चोरी की नौ बाइक बरामद की 

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 

मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल सिंह गिरफ्तार। चोरी की 9 बाइक बरामद। आरोपी पहले बाइक छिपाकर रखते और पुलिस की सक्रियता कम होने पर बेच देते थे।

जयपुर। एसएमएस थाना पुलिस ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन बदमाशों हेमेन्द्र महावर उर्फ  हेमू (21) निवासी छतपीड़ा कोतवाली करौली, घनश्याम कवरिया उर्फ संजय (18) निवासी रैगरों की कोठी रामगंज और चन्द्रपाल सिंह (29) निवासी खैमराखुर्द चिकसाना भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं।

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला: पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि गत 5 मार्च को परिवादी जितेन्द्र कुमार वर्मा निवासी राजगढ़ अलवर ने थाने में रिपोर्ट दी कि 26 फरवरी की रात लगभग एक बजे उनसे अपनी बाइक को आरडी हॉस्टल गेट नम्बर पांच की पार्किंग में खड़ी की थी और पास स्थित कैफे में चले गए। सुबह करीब सवा आठ बजे जब वह बाइक लेने पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो चुकी थी।

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की आड़ में करते थे चोरी: थानाप्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तिमेडिकल कॉलेज परिसर में बाइक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हेमेन्द्र उर्फ  हेमु और घनश्याम उर्फ  संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीसरे आरोपी के पास से चोरी की बाइक मिली है।  

चोरी का तरीका : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद तुरंत उन्हें दूर नहीं ले जाते थे। पहले बाइक को एक स्थान से हटाकर किसी अन्य जगह छिपा देते थे। जब कुछ दिन बाद पुलिस की सक्रियता कम हो जाती थी तब वे बाइक को वहां से उठाकर बेच देते थे।

Read More संविदा नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर