लद्दाख के मानचित्र पर 28 स्थान और भौगोलिक संरचनाएं चिन्हित : स्थानों की सटीक पहचान को आसान बनाना उद्देश्य, पर्वत चोटियां सहित नदी और जल निकाय शामिल

आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना मकसद

लद्दाख के मानचित्र पर 28 स्थान और भौगोलिक संरचनाएं चिन्हित : स्थानों की सटीक पहचान को आसान बनाना उद्देश्य, पर्वत चोटियां सहित नदी और जल निकाय शामिल
केंद्र सरकार ने लद्दाख के 28 महत्वपूर्ण स्थानों व भौगोलिक संरचनाओं को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर मानक नाम व स्थान के साथ दर्ज किया है। इनमें पर्वत चोटियां, दर्रे, हिमनद, घाटियां, झीलें व नदियां शामिल हैं। सरकार ने इसे पहचान और जागरूकता बढ़ाने के साथ चीन के क्षेत्रीय दावों को रणनीतिक जवाब बताया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक तथा कूटनीतिक कदम उठाते हुए केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से वहां के 28 स्थानों और भौगोलिक संरचनाओं को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर उनके मानक स्थान और नाम के साथ चिन्हित किया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य इन स्थानों की सटीक पहचान को आसान बनाना और आम लोगों में इनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

भारतीय सर्वेक्षण विभाग के लद्दाख के मानचित्र पर चिन्हित 28 स्थानों और भौगोलिक संरचनाओं में पर्वत चोटियां, पर्वत, दर्रे, भू-भाग, हिमनद, घाटी, झील, नदी और जल निकाय शामिल हैं। चिन्हित स्थानों में अतीशा गिरी, ब्रांगसा, चपङ्क्षचगल दर्रा, कनिष्क चोटी, करुण पीर, कुकसेल, मार्तंड गिरी, परपिक हिमनद, स्कामरी हिमनद, शचमिर्क दर्रा, श्कोर्गा घाटी, जोरावर चोटी, देहरा कम्पास, द्रक करपो, गोगरा, जोलमोरी, कुमारायण ङ्क्षबदु, पांगलुंग, रिनचेन जांगपो, शाक्यश्री गिरी, गुरु रिनपोछे, शमाल लुंगपा, यांगपा नदी, हॉट स्प्रिंग, मार्पा लोत्सावा री, मिलारेपा कांगरी, शिव री और महेश्वर री शामिल हैं।

लद्दाख का मानचित्र अतिरिक्त स्थानों और भौगोलिक संरचनाओं सहित भारतीय सर्वेक्षण विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सरकार के इस कदम को कूटनीतिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उसे पूर्वी लद्दाख में चीन द्वारा किए जाने वाले क्षेत्रीय दावों और क्षेत्रों के नाम बदलने की कोशिशों  के कड़े जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

 

Read More दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं

Read More कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ : लश्कर का एक आतंकवादी ढेर, संदिग्ध गतिविधि देखने पर चलाई गोलियां

Read More शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक टूटा; निफ्टी 22,716 पर बंद

 

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बॉक्सिंग में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण बॉक्सिंग में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया...
Asian Games 2026: जन्मदिन पर लवलीना ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, 12 सालों का इंतजार खत्म
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
रोस्टर आदेश के बावजूद जयपुर आरटीओ द्वितीय में पूर्ण बदलाव नहीं, सिर्फ तीन निरीक्षकों के आदेश बदले
पीडीए के नाम पर परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा दे रही सपा, मायावती ने कहा- समाजवाद के नाम पर वोट देने से पहले जनता आचरण पर करे विचार
अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना, नए उपायों की घोषणा
घर-आंगन में कीचड़, बीमारियों के ढे़र पर जलता चूल्हा, ऐसे जी रहा शंभूपुरा