महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती, 2.5 मापी तीव्रता
तीव्रता कम होने के कारण निवासियों को महसूस नहीं हुए झटके
कोल्हापुर, 23 सितंबर ((एजेंसी)) महाराष्ट्र में सतारा •ालिे की कराड तहसील के कोयनानगर में स्थित कोयना स सिंचाई बांध में आधी रात से सुबह चार बजे के बीच हल्के भूकंप के 5 झटके महसूस किए गए। इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 0.2 से 2.5 के बीच मापी गई। तीव्रता कम होने के कारण स्थानीय निवासियों को ये झटके महसूस नहीं हुए।
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को देर रात करीब 12:30 बजे कोयना बांध इलाके में भूकंप का पहला हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.1 थी। इसके बाद, रात 1:30 बजे इलाके में 2.3 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस हुआ। रात 3:15 बजे 2.2 तीव्रता का झटका आया और उसके पंद्रह मिनट बाद 2.5 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। सुबह चार बजे 2.1 तीव्रता का पांचवां झटका आया। हालांकि, इन इलाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Comment List