तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सीएम रेड्डी ने दिए घायलों को हर संभव बेहतर इलाज देने के आदेश
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक निजी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 5 महिलाओं समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
सूर्यापेट। तेलंगाना में सूर्यापेट ज़िले के कोडाड मंडल में बुधवार तड़के एक निजी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। बस में लगभग 42 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि सभी छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुख जताया। मुख्यमंत्री ने एक संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सीएम रेड्डी ने मुख्य सचिव संजय जाजू को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 11:20:16
राजस्थान में जनवरी-जून 2026 के दौरान 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज। 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल।...

Comment List