वाराणसी में भीषण हादसा: पंखा फैक्ट्री में लगी आग, छह दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

लाखों के नुकसान की आशंका, जांच शुरू

वाराणसी में भीषण हादसा: पंखा फैक्ट्री में लगी आग, छह दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मड़ौली इलाके में सोमवार को एक पंखा फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। अग्निकांड से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली इलाके में सोमवार को एक पंखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जुटी भीड़ को हटाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

फैक्ट्री के गोदाम में पंखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण और पुर्जे रखे हुए थे, जिनमें आग लग गई। दमकलकर्मियों के अनुसार, घटनास्थल पर धुएं का घना गुबार होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

फैक्ट्री में पिछले दो दशक से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारी सूर्यकांत ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इतनी भीषण आग पहले कभी नहीं देखी थी। उन्होंने कहा कि आज सुबह गार्ड ने आग लगने की सूचना दी। आग से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जानकारी उन्हें भी नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा