आप नेता सत्येंद्र जैन पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुकदमा चलाने की दी अनुमति
सत्येंद्र जैन को 2022 में गिरफ्तार किया गया था
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी है। सत्येंद्र जैन को 2022 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।
ये है आरोप : सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने हवाला के जरिए अवैध धन प्राप्त किया। मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर हैं। सीबीआई ने 2017 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को ही सत्येंद्र जैन के खिलाफ अदालत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत मामला चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी थी।
Comment List