मेरे जेल जाने के बाद आने लगे लाखों रुपए के बिल, आप पार्टी की सरकार बनने पर पानी के गलत बिल करेंगे माफ : केजरीवाल

हमारी सरकार पिछले 10 साल से लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध करा रही 

मेरे जेल जाने के बाद आने लगे लाखों रुपए के बिल, आप पार्टी की सरकार बनने पर पानी के गलत बिल करेंगे माफ : केजरीवाल
हर महीने 20-20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त दिए जाते हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, उनके सारे बिल माफ किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 साल से लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध करा रही है। हर महीने 20-20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त दिए जाते हैं। दिल्ली में लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के बिल जीरो आते हैं, लेकिन मुझे जेल भेज कर पीछे से पता नहीं क्या किया कि लोगों के हर महीने हजारों- लाखों रुपए के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे दिल्ली के लोग किसी भी बात से दुखी और परेशान हों, हम ये बर्दाश्त नहीं कर सकते। कई मंचों से ऐलान किया है, लेकिन आज सार्वजनिक और औपचारिक रूप से ऐलान करता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत आए हैं, उनके हजारों लाखों रुपए के बिल गलत हैं तो उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। आप की सरकार बनेगी। चुनाव के बाद हम उनके गलत बिल माफ कर देंगे। यह मेरा सब लोगों से वादा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय